हैंग चैलेंज खेल कर रहा आकर्षित

राजिम| राजिम कुंभ कल्प मेला में मनोरंजन के भरपूर साधन आए हुए हैं। नवीन मेला मैदान में कई प्रकार के चैलेंजिंग गेम्स भी लगे हुए हैं, जो मनोरंजन के साथ इनाम पाने का अच्छा मौका दे रहा है। इन्ही में मेला स्थल में अलग-अलग जगहों पर हैंग चैलेंज लगाया गया है, जिसमें दो मिनट तक लटके रहने पर एक हजार रुपए का इनाम दिया जा रहा है। दुकानदार ने बताया कि प्रतिभागी को मात्र 100 रुपए देकर 2 मिनट तक लोहे के हैंगर में लटकना होगा। यदि वह चैलेंज पूरा कर लेता है, तो उसे एक हजार रुपए इनाम के तौर पर दिया जाता है। इस खेल में युवाओं की अच्छी खासी भीड़ देखी जा रही है। मेला में आया हर युवा एक बार यहां रूककर खेल जरूर देख रहा है। इसमें कोई चैलेंज स्वीकार करता, तो कई युवक ट्राई करके छोड़ देता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *