11 चोरी की बाइक बरामद, 2 गिरफ्तार:बाड़े में छिपा रखी थी, एक एक कर बेचने के फ़िराक में थे, नशे के आदि है बदमाश

शहर की किशोरपुरा थाना पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है।उनके पास से चोरी की 11 बाइक बरामद की है। जो बदमाशों ने एक बाड़े में छुपा कर रख रखी थी। दोनों आरोपी नशे के आदि हैं और नशे का शौक पूरा करने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।आरोपी मोइनुद्दीन उर्फ मोनू (25) डिग्गी, मालपुरा टोंक हाल छोटी मस्जिद के पास थाना विज्ञाननगर कोटा व अब्दुल खालिद (40) डीसीएम थाना उद्योग नगर का रहने वाला है। किशोरपुरा नगर थाना सीआई भूरी सिंह ने बताया कि 15 फरवरी को कैथूनीपोल निवासी फरियादी भारती ने शिकायत दी थी। जिसमें बताया था कि 11 फरवरी को वो स्कूटी लेकर किसी परिचित से मिलने किशोरपुरा गेट के पास गई थी। स्कूटी नहर के पास खड़ी की थी। आधे घंटे बाद वापस लौटी तो बाइक गायब मिली। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। 17 फरवरी को नाकाबंदी के दौरान दोनों बदमाशों को डिटेन किया। पूछताछ में दोनों के पास से चोरी की 11 बाइक बरामद की। दोनों आरोपी स्मैक पीने के आदी हैं। स्मैक के पैसे नहीं होने से दोनों मिलकर कोटा शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्र से बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस से बचने के लिए चुराई हुई बाइकों को किशोरपुरा गेट के पास खाली बाड़े में छुपा कर रखते थे। चुराई हुई गाड़ी को एक-एक कर बेचने के फिराक में थे। आरोपी अब्दुल खालिद पर अलग-अलग थाना क्षेत्र में 19 व मोइनुद्दीन के खिलाफ 4 मामले दर्ज हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *