थप्पड़कांड में नरेश मीणा की जमानत पर सुनवाई फिर टली:तीसरी बार हाईकोर्ट में टली सुनवाई, अब 24 को होगी

देवली-उनियारा विधानसभा उपचुनाव में समरावता प्रकरण में SDM के थप्पड़ मारने के आरोपी निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा की जमानत याचिका पर मंगलवार को हाईकोर्ट में सुनवाई एक बार फिर टल गई गई। यह तीसरी बार है जब नरेश मीणा की जमानत याचिका पर सुनवाई टली है। इससे पहले हाईकोर्ट से इस केस में 2 बार सुनवाई की तारीख मिल चुकी थी, लेकिन सुनवाई का नंबर नहीं आया था। मंगलवार को फिर हाईकोर्ट से सुनवाई के लिए तारीख मिली थी। लेकिन सुनवाई का नंबर नहीं आया। अब न्यायाधीश ने जमानत याचिका पर सुनवाई की अगली तारीख 24 फ़रवरी दी है। नरेश मीणा के एडवोकेट डॉ. महेश चंद्र शर्मा, लाखन सिंह मीणा, पवन बैरवा ने बताया कि SDM के थप्पड़ मारने के मामले में FIR 166 /2024 रजिस्टर्ड है। इस केस में मंगलवार को नरेश मीणा की जमानत याचिका पर सुनवाई होनी थी, लेकिन नहीं हो पाई, अब सुनवाई की नई तारीख 24 फ़रवरी मिली है । यह है मामला
13 नवंबर 2024 को देवली-उनियारा विधानसभा के उपचुनाव के लिए मतदान हुआ था। इसमें समरावता गांव के लोगों ने उनके गांव को उनियारा उपखंड कार्यालय में शामिल करने की मांग को लेकर मतदान का बहिष्कार कर रखा था। उस समय निर्दलीय प्रत्याशी रहे नरेश मीणा भी ग्रामीणों की मांग वाजिब बताते हुए ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठ गया था।
मतदान बहिष्कार के बावजूद 3 लोगों के जबरन वोट दिलाने का आरोप लगाते हुए नरेश मीणा ने SDM अमित चौधरी के थप्पड़ मार दिया था। फिर रात को गांव में आगजनी, मारपीट, लाठीचार्ज, हवाई फायरिंग आदि की घटना हो गई थी। इन सब दूसरे दिन 14 नवंबर को पुलिस ने नरेश मीणा को धरना स्थल से गिरफ्तार कर लिया था। फिर कोर्ट के आदेश पर 15 नवंबर को जेल भेज दिया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *