स्टोन क्रेशर मशीन बंद करने के लिए कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन:लोग बोले- आबादी के नजदीक होने से बीमार पड़ने लगे है ग्रामीण

टोंक में स्टोन क्रेशर बंद कराने की मांग को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। साथ ही कलेक्टर के नाम ADM को ज्ञापन दिया।
ज्ञापन के माध्यम से लोगों अवगत कराया है कि नगरफोर्ट तहसील क्षेत्र के ग्राम हरिपुरा के पास मयूर स्टोन क्रेशर लगा हुआ है। इसके लिए क्रेशर संचालक ने करीब 2 हेक्टेयर भूमि लीज है।लेकिन वह आसपास की 70-80 हेक्टेयर सरकारी भूमि का गैर कानूनी तरीके से अवैध खनन कर चुका है। ‘अवैध खनन में धड़ल्ले से की जा रही ब्लास्टिंग’
अवैध खनन में धड़ल्ले से ब्लास्टिंग भी की जा रही है। इससे मकानों में दरारे भी आ गई है। पेड़ पौधे खत्म हो रहे हैं। ब्लास्टिंग से मवेशी भी भागकर खेतों में आ रहे है। इससे फसलों को भी नुकसान हो रहा है।
ब्लास्टिंग में स्थानीय वन विभाग के कर्मचारियों की भी कथित मिलीभगत है। इस क्रेशर की दूरी आबादी क्षेत्र से अत्यधिक नजदीक 500 मीटर होने के कारण जनजीवन के स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव पड़ रहा है, जिससे जनजीवन काफी प्रभावित हो रहा है। लोग बीमारियों की चपेट में भी आते जा रहे हैं। टीबी की बीमारी के मरीज होते जा रहे है। ज्ञापन देने वालों में रामनिवास जाट, लादूलाल जाट, हरिनारायण जाट, ओमप्रकाश, कैसीराम, महेंद्र मीणा, विशन गुर्जर, हेमराज जाट, आसाराम मीणा, देवकरण, भंवरलाल, कन्हैयालाल जाट, सत्यनारायण मीणा, रामदेव मीणा, लोकेश, मदनलाल आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *