संत जेवियर्स कॉलेज में झारखंड की चट्टानें और खनिज संसाधन पर सेमिनार

संत जेवियर्स कॉलेज के भूगोल व भूगर्भ विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ‘झारखंड की चट्टानें और खनिज संसाधन’ विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। आईक्यूएसी के सहयोग से आयोजित इस सेमिनार में जीएसआई निदेशक श्याम सुंदर सिंह व गिरिधारी दास शामिल हुए। श्याम सुंदर सिंह ने झारखंड में गोडवाना चट्टान प्रणाली पर छात्रों से अपने विचार साझा किया। जबकि, गिरिधारी दास ने झारखंड और आसपास के क्षेत्र में लौह-अयस्क बेल्ट के विकास पर बात की। मौके पर डॉ. फादर एन लकड़ा, अनिमेष रॉय, डॉ. जयंत सिन्हा, डॉ. शिव कुमार आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *