रांची | मारवाड़ी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से आयोजित विशेष शिविर के दूसरे दिन मंगलवार को स्वयंसेवकों ने मधुकम तालाब की सफाई की। इस इस दौरान तालाब से करीब एक ट्रैक्टर प्लास्टिक, प्लास्टिक बोतल, फूल, नारियल, कपड़े और अन्य तरह के कचरों को निकाला गया। तालाब सफाई के बाद सीढ़ियों में ब्लिचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया। इसके बाद स्वयंसेवकों ने मधुकम बस्ती में स्वच्छता रैली निकाली। प्लास्टिक मुक्त वातावरण के लिए नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। नॉलेज सेशन के अन्तर्गत कार्यक्रम पदाधिकारी जयप्रकाश रजक ने स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला।


