रक्तदान संगठन का प्रतिनिधिमंडल रिम्स निदेशक से मिला, मांग पत्र सौंपा

24 जिलों के रक्तदान आयोजक, रक्तदान संगठन एवं रक्तवीर समन्वय संगठन, झारखंड राज्य स्वैच्छिक रक्तदान संगठन कॉर्डिनेशन कमेटी रांची का 9 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को रिम्स निदेशक डॉ. राजकुमार से मिला। इसका नेतृत्व रक्तदान संगठन लहू बोलेगा के संस्थापक नदीम खान ने किया। उन्होंने 10 सूत्रीय मांगों से संबंधित स्मार पत्र दिया। मौके पर संगठन के अकरम राशिद, मो उमर जावेद आदि शामिल थे। मांग पत्र में कहा कि रिम्स के भर्ती मरीजों को रक्त मिलना सुनिश्चित हो, रिम्स मॉडल ब्लड बैंक का संपूर्ण ऑडिट करें, भर्ती मरीजों के लिए डोनर कार्ड शुरू हो, रिम्स ब्लड बैंक में रक्तदान करने पर रक्तदाता को 25 रुपए का रिफ्रेशमेंट मिलता है, उसे बढ़ाना चाहिए। रिम्स में रक्तदान करने पर संस्थान का टी-शर्ट, टोपी, कीरिंग, कैलेंडर, डायरी की सुविधा मिले आदि शामिल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *