श्री शिव बारात आयोजन महासमिति पहाड़ी मंदिर के मुख्य संरक्षक सुबोधकांत सहाय, कांके विधायक सुरेश बैठा, संयोजक दीपक लाल, संरक्षक कुमार राजा ने महाशिवरात्रि पर निकलने वाली भव्य झांकियों का जायजा लिया। सभी मार्गों को देखा। इस वर्ष इसे और भव्य और विशाल बनाने पर चर्चा की गई। महासमिति के अध्यक्ष राजेश साहू ने अंग वस्त्र व पहाड़ी बाबा का प्रतीक चिह्न देकर सुबोधकांत सहाय का स्वागत किया। मौके पर महासमिति के संरक्षक कुमार राजा, संयोजक दीपक लाल, अध्यक्ष राजेश साहू, गगन कुमार, दीपक नंदा व अन्य लोग मौजूद थे।


