न्यू मधुकम के श्रीराम नगर रोड नंबर 5 स्थित श्री लिंगेश्वर महादेव मंदिर का तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव मंगलवार को भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुई। इसमें 701 महिलाएं शामिल हुईं। कलश यात्रा श्री राम नगर रोड नंबर 5 लिंगेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण से निकल कर चुन्ना भट्ठा, अभिमन्यु चौक होते हुए रानी सती मंदिर से जल लेकर वापस खादगढ़ा होते हुए मंदिर परिसर पहुंची। इसके बाद सभी के बीच प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर के पुजारी द्वारा विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान रुद्राभिषेक अनुष्ठान हुआ। इसमें भगवान शिव की पूजा और अभिषेक किया गया। 19 फरवरी को हवन होगा। 20 को भव्य आरती, हनुमान चालीसा का पाठ और भंडारा का आयोजन होगा। सभी अनुष्ठानों को आचार्य सुबोध पांडेय द्वारा किया जाएगा। कलश यात्रा में मुख्य अतिथि भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनील गुप्ता, न्यू लायंस क्लब अध्यक्ष अनिल गुप्ता, अतिथि राहुल गुप्ता, पंकज सिन्हा, धनंजय सोनी शामिल हुए। आयोजन को सफल बनाने में सूरज शर्मा, धीरज कुमार, अभय शर्मा, विकास साहू, रौशन कुमार, राजू शर्मा, राहुल कुमार, विक्की रजक, सोनू शर्मा व अन्य सदस्य लगे हैं।


