रामनवमी महोत्सव : श्री महावीर मंडल केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज

श्री महावीर मंडल केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 19 फरवरी को मैकी रोड महावीर चौक अपर बाजार में शाम 4 बजे से होगी। चुनाव पदाधिकारी प्रमोद श्रीवास्तव और शंकर प्रसाद ने बताया कि श्री रामनवमी महोत्सव आयोजन के लिए नए कार्यकारिणी का गठन के लिए पदाधिकारियों का चुनाव किया जाएगा। सदस्यों का नवीकरण की तिथि, चुनाव के लिए नॉमिनेशन और नाम वापस, चुनाव की तिथि की घोषणा की जाएगी। पुरानी कार्यकारिणी का कार्यकाल 18 फरवरी को समाप्त हो गया है। होली के पहले ही चुनाव किया जाएगा। बैठक में कैलाश यादव, राज कुमार गुप्ता, जगदीश साहू, प्रमोद श्रीवास्तव, राजू यादव, शंकर साहू, बिंदुल वर्मा, रोशन लाल शर्मा, विष्णु देव प्रसाद, शंकर प्रसाद उपस्थित होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *