शहर के कॉमर्स कॉलेज रोड़ पर अज्ञात बदमाशों ने फ्रूट ज्यूस के ठेले में सेंघ लगाई है।बदमाश ताला तोड़कर सिगरेट, गुटखा,नमकीन चोरी करके ले गए। साथ ही गल्ले में रखी चिल्लर व पुरानी बैट्री को भी चुरा कर ले गए। इतना ही नहीं पास में चाय की थड़ी से भी बदमाश सामान चोरी कर फरार हो गए। सुबह दुकानदार मौके पर पहुंचा तो चोरी का घटना का पता लगा। पीड़ित ने इसकी की शिकायत पुलिस कंट्रोल रूम में दी हैं। पीड़ित दुकानदार हरि शंकर ने बताया कि रात 11 बजे करीब वो दुकान बंद करके गए थे। सुबह पड़ोसी ने ठेले का शटर टूटे होने की जानकारी दी। लगभग साढ़े 7 बजे मौके पर पहुंचा। देखा तो ठेले का शटर टूटा हुआ था। गल्ला जमीन पर पड़ा हुआ था। उसमें रखी थोड़ी बहुत चिल्लर गायब थी।दुकान में रखे सिगरेट,गुटखा,नमकीन गायब थे। लाइट जलाने के लिए दुकान में एक कार की पुरानी बैट्री रखी हुई थी। वो भी गायब थी। दुकान में लगे दो ताले भी टूटे पड़े थे। बदमाश के जो हाथ लगा वो चोरी करके ले गया। पास में चाय की थड़ी का भी ताला टूटा हुआ था। बदमाश वहां से भी सामान चोरी करके फरार हो गया। इसी इलाके में कुछ दिन पहले सरस बूथ में चोरी हुई थी। चोरी की सुचना पुलिस कंट्रोल रूम व जवाहर नगर थाने में दी है।


