पाली में बजरी से भरा डम्पर मकान में घुसा:मकान टूटा, ड्राइवर गंभीर घायल, गनीमत रही कि मकान में कोई नहीं था, वरना हो जाता बड़ा हादसा

पाली में बुधवार अलसुबह बजरी से भरा एक डम्पर मोड पर अनियंत्रित होने से सड़क किनारे एक मकान में जा घुसा। हादसे में डम्पर ड्राइवर घायल हो गया और मकान भी टूट गया। गनीमत रहा कि मकान में कोई नहीं था। वरना बड़ा हादसा हो जाता। घटना बुधवार अलसुबह करीब चार बजे हुई। बजरी से भरा एक डम्पर गुड़ा केसरसिंह के निकट बेरा अमलिया गांव में मोड रमेश पुत्र अमराराम चौधरी के मकान में जा घुसा। हादसे की आवाज से ग्रामीण उठे और डम्पर में फंसे ड्राइवर को बाहर निकाला। घायलवस्था में होने के चलते ड्राइवर को ब्यावर हॉस्पिटल पहुंचाया गया। इस हादसे में मकान का काफी हिस्सा टूट गया। वही आस-पास के तीन-चार मकानों में भी दरारें आई। गनीमत रही कि रमेश चौधरी का परिवार काम-काज के सिलसिले में पूना रहता है और मकान बंद पड़ा था। किसी और मकान से डम्पर टकराता तो बड़ा हादसा हो जाता। घटना को लेकर गुड़ा केसरसिंह सरपंच जवानसिंह व ग्रामीणों ने रोष जताया। उनका कहना है कि निकट ही बिठूड़ा गांव के निकट नदी से चोरी-छीपे बजरी का परिवहन रात के अंधेरे में होता है। इस पर अंकुश लगाया जाना चाहिए वरना कभी बड़ा हादसा हो सकता है। मकान से टकराकर डम्पर पलटा
हादसे में मकान से टकराकर डम्पर भी पलट गया। जिससे उसका अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बुधवार सुबह जेसीबी बुलाकर पुलिस ने डम्पर को सीधा करवाया और घटना स्थल से ले जाने की कार्रवाई की। ASI बोले – डम्पर किया जब्त
मामले में पाली जिले के सिरियारी थाना के ASI मोहनलाल घटना की जानकारी मिलने पर बुधवार सुबह मौके पर पहुंचे। उन्होंने नुकसान का आंकलन किया। उन्होंने बताया कि बजरी से भरे डम्पर को जब्त करने की कार्रवाई की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *