राजसमंद में पिछले 3 दिनों से तापमान बढ़ने के बाद बुधवार को फिर से तापमान कम हुआ है। वही आसमान में बादल छाए हुए है। बादलों के कारण सुबह के समय धूप पूरी तरह से नहीं निकल पाई। रविवार से मंगलवार तक तापमान बढ़ने का क्रम चला, उसके बाद आज बुधवार को फिर से 3 डिग्री तापमान कम हुआ। तापमान के कम होने के बावजूद सर्दी से अभी राहत है। जिलेभर में बादल देखे गए।
आज हवा की गति में बदलाव हुआ है जहां मंगलवार को हवा की गति 11 किमी प्रति घंटा से कम होकर 9 किमी प्रतिघंटा से रहने की संभावना है। सुबह तक जिले में कही पर भी बारिश नहीं हुई।


