झारखंड के जामताड़ा में मिहिजाम कानगोई में शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन शुरू हो गया है। बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश यात्रा के साथ चार दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत हुई। पश्चिम बंगाल के काशीडंगाल स्थित डीवीसी डैम घाट से 11 सौ महिलाओं ने सिर पर पवित्र कलश लेकर 5 किलोमीटर की यात्रा पूरी की। इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष, बच्चे और युवतियां शामिल हुईं। बंगाल से आई महिला बैंड यात्रा का मुख्य आकर्षण रहा। आयोजन समिति के कैलाश पंडित और वंशीधर पांडे ने बताया कि शाम को विशेष पूजा-अनुष्ठान की गई। इनमें पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश, वेदी आह्वाहन और यज्ञशाला स्थापना अधिवास शामिल हैं। शुक्रवार को आष्टायाम समापन, अभिषेक और पूर्णाहुति की रस्में होंगी कार्यक्रम के अगले तीन दिनों में कई धार्मिक गतिविधियां होंगी। गुरुवार को महास्नान और महा मृत्युंजय मंत्र जाप होगा। शुक्रवार को आष्टायाम समापन, अभिषेक और पूर्णाहुति की रस्में होंगी। शनिवार को 10 हजार लोगों के लिए महाभोग खिचड़ी का आयोजन किया जाएगा। क्षेत्र के लोगों में मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर खासा उत्साह है और पूरे इलाके में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।


