वित्त मंंत्री दीया कुमारी ने बजट में बिजली, पानी व रोड़ जैसे इन्फ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने देने के साथ ही टूरिज्म पर फोकस किया है। अलवर के सरिस्का के रूसीरानी दपकन गांव को रूरल टूरिज्म के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके अलावा DMIC से जुड़े आद्योगिक क्षेत्र में लॉजिस्टिक पार्क विकसित किए जाएंगे। इसके अलावा भिवाड़ी में आद्योगिक पार्क विकसित होंगे। पानी पर प्रदेश भर के बजट में अलवर का हिस्सा भी रहेगा। इसी तरह सरकारी नौकरियों की घोषणा की है। अलवर में डिजिटल प्लानेटेरियम की स्थापना की जाएगी। वित्त मंत्री दिया कुमारी ने कहा- राम जल सेतू योजना को धरातल पर उतारने का काम प्रारंभ किया है। राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इंवेस्टमेंस सबमिट में देश विदेश से 35 लाख करोड़ रुपए के एमओयू हस्ताक्षरित किए हैं। पेयजल के 2 लाख कनेक्शन देंगे। गांवों में 425 करोड़ की लागत से अनेक कार्य होंगे। जिसमें अलवर के भी कुछ गांव हैं। मुख्यमंत्री जल जीवन मिशन शहरी योजना के तहत अलवर शहर में काम होंगे। पूरे प्रदेश में 5 हजार 430 के कार्य होंगे। भिवाड़ी तिजारा खैरथल औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जाएंगे, आद्योगिक पार्क विकसित किए जाएंगे। DMIC से लगते हुए औद्योगिक क्षेत्रों में दो लॉजिस्टिक पार्क विकसित किए जाएंगे। पीएम गति शक्ति अपडेशन सिस्टम विकिसत होगा। रूरल टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए सरिस्का के रूसीरानी दपकन को विकसित किया जाएगा। जिन पर करीब 20 करोड़ रुपए खर्च होंगे। राज्य सरकार के दूसरे आम बजट से अलवर जिले को बड़ी उम्मीदें हैं। असल में अलवर के सांसद भूपेंद्र यादव केंद्र सरकार में वन मंत्री हैं। वहीं राज्य सरकार में अलवर शहर के विधायक संजय शर्मा भी वन मंत्री हैं। दोनों का सरकारों में अच्छा प्रभाव भी है। दोनों प्रभावी मंत्रियों के कारण अलवर जिले में विकास के लिए बड़ी घोषणाएं हो सकती है।


