राजस्थान बजट में सीकर में रिंग रोड की घोषणा:युवा साथी केंद्र स्थापित होगा,नगर निगम मिलने की भी उम्मीद

प्रदेश की भाजपा सरकार आज अपने कार्यकाल का दूसरा बजट पेश कर रही है। प्रदेश की वित्त मंत्री और डिप्टी सीएम दीया कुमारी विधानसभा में बजट पेश कर रही है। अबतक बजट में सीकर में रिंग रोड की घोषणा की गई है। साथ ही सीकर में युवा साथी केंद्र स्थापित करने की घोषणा की गई है। इस बजट में सीकर जिले के लोगों को कई बड़ी सौगात मिल सकती है। नानी बीहड़ के गंदे पानी के ट्रीटमेंट के लिए घोषणा संभव बता दें कि पिछले करीब 1 साल से सीकर शहर के नजदीक स्थित नानी बीहड़ के गंदे पानी की समस्या से आम जनता परेशान है। आसपास के गांव में ही नहीं बल्कि जयपुर बीकानेर नेशनल हाईवे पर भी करीब तीन से चार किलोमीटर एरिया में सड़क किनारे हमेशा पानी जमा रहता है। हाल ही में विधानसभा में सीकर की धोद विधानसभा से विधायक गोरधन वर्मा ने यह मुद्दा विधानसभा में उठाया था। इसके अलावा जिले के अन्य जन प्रतिनिधि भी सरकार को इस समस्या से अवगत करवा चुके हैं। ऐसे में संभावना है कि इस बार बजट में इस गंदे पानी के ट्रीटमेंट के लिए अलग से बजट की घोषणा हो सकती है। सीकर के नगर निगम होने की संभावना बता दें कि पिछले साल प्रदेश सरकार ने सीकर संभाग और नीमकाथाना जिले को निरस्त कर दिया था। जिसको लेकर जिलेभर में लगातार विरोध जारी है। संभावना है कि अब सरकार नगर निगम का तोहफा देकर सीकर की जनता को राहत दे सकती है। इसके अतिरिक्त सीकर में धार्मिक स्थान को लेकर सड़कों की घोषणा,सुविधाएं विकसित करने को लेकर बजट सहित अन्य वर्गों के लिए बजट की घोषणा हो सकती है। अब पढ़िए पिछले साल बजट में हुई घोषणाएं पेयजल के लिए घोषणा बिजली और सौर ऊर्जा संबंधी घोषणा सड़क संबंधी घोषणा अन्य क्षेत्रीय विकास एवं नागरिक सुविधा की घोषणा पर्यटन, कला और संस्कृति संबंधी घोषणा वन एवं पर्यावरण से जुड़ी घोषणा चिकित्सा और स्वास्थ्य से जुड़ी घोषणाएं सामाजिक सुरक्षा संबंधी घोषणा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *