जालोर के लिए बजट में रिंग रोड की घोषणा:पिंक टॉयलेट बनेंगे, पैरामेडिकल कार्मिकों के पद सृजित किए जाएंगे

राजस्थान सरकार दूसरा बजट बुधवार को विधानसभा में पेश कर रही है। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी बजट विधानसभा पटल पर रख रही हैं। बजट में जालोर को रिंग रोड की सौगात मिली है। इसके अलावा सभी जिलों के लिए खास घोषणाएं की गई हैं। डबल इंजन की सरकार से इस बार जालोर वासियों को बड़ी उम्मीदें है। बाखासर जालोर शहर की नई सीवरेज बिछाने, शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाली सड़कों के लिए विशेष उम्मीद है। ईआरसीपी की तर्ज पर पश्चिमी राजस्थान के लिए जल परियोजना बनाने की उम्मीद है। इसके साथ ही युवाओं, किसानों को भी उम्मीद है। नून हवाई पट्टी का विकास, सहित कई घोषणा विधानसभा चुनाव के दौरान विधायक की घोषणा अनुसार इस बार नून हवाई पट्टी के विकास को लेकर भी बड़ी घोषणा की उम्मीदें है। पर्यटन को बढावा दिलाने के लिए जालोर दुर्ग, जालोर तोपखाना, जालोर के सुंदेलाव तालाब, सांचौर में रणखार को लेकर भी कई बड़ी घोषणाओं के होने की आस है। साथ ही आयुर्वेद अस्पताल, ग्रेनाइट, नर्मदा पानी जालोर को पर्याप्त दिलाने के लिए स्टोरेज बनाने सहित कई घोषणा हो सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *