टोंक जिले दूसरे दिन भी मौसम में गलन बनी हुई हैं। सुबह से ठंडी हवा भी चल रही है। इससे गलन भी बढ़ गई।
मौसम में ठंडक बढ़ने से अधिकतम तापमान भी 5 डिग्री सेल्सियस बढ़ने के आसार है। मौसम में गलन होने और ठंडी हवा चलने से अधिकतम तापमान मंगलवार के मुकाबले 5 डिग्री सेल्सियस गिरकर 22 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है। वहीं 24 घंटे में ही न्यूनतम तापमान भी 1 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जबकि इससे पहले न्यूनतम तापमान 16 घंटे और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस था। ज्ञात रहे कि जिले में मंगलवार को मौसम बदला गया और सुबह से कई जगह बादल छाये रहे। इसं दौरान पौने आठ बजे दूनी तहसील क्षेत्र के घाड़ समेत आसपास के गांवों में कई हल्की तो कई मध्यम गति की करीब 15 मिनट बारिश हुई। फिर बुधवार सुबह से ही बादल छाये रहे। सर्द हवा चल रही हैं । तीन-चार दिन से अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। इससे लोगों को दिन के समय गर्मी, रात और सुबह-शाम को सर्दी का अहसास होने लगा। अभी भी मौसम ऐसा ही बना हुआ है। सुबह के समय सर्दी का अहसास हो रहा है तो रात के समय हल्की सर्दी लग रही है।।


