लुधियाना में NRI की पिस्टल बदलकर थाने में करवाई जमा:अमेरिका का नागरिक, गन पॉइंट बंद, 2024 में लाइसेंस रिन्यू, आरोपी फरार

पंजाब के लुधियाना जिले के जगराओं में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक एनआरआई की पिस्टल को गन पॉइंट मालिक ने बदलकर थाने में जमा करवा दिया। मामला तब सामने आया, जब पीड़ित अपनी पिस्टल लेने थाने पहुंचा। जब भी भारत आता, पिस्टल जमा करवा देता पीड़ित गुरदीप सिंह गांव मडियानी का रहने वाला है और अमेरिका का नागरिक है। उसने 2006 में थिंद गन पॉइंट पर अपनी 32 बोर की पिस्टल जमा करवाई थी। वह जब भी भारत आता, अपनी पिस्टल ले लेता और वापस जाते समय जमा करवा देता था। 2011 में उसने अपनी पिस्टल आरोपी सुखमिंदर सिंह के पास जमा करवा दी। 2017 में पिस्टल का लाइसेंस समाप्त हो गया। पिस्टल लेने थाने पहुंचा पीड़ित विदेश में होने के कारण वह लाइसेंस रिन्यू नहीं करवा सका। 2024 में जब वह अमेरिका से वापस आया, तो उसने लाइसेंस रिन्यू करवाया जो 2027 तक वैध है। जब वह अपनी पिस्टल लेने गन पॉइंट पहुंचा, तो पता चला कि गन पॉइंट बंद हो चुका है। गन पॉइंट मालिक ने सभी हथियार थाना दाखा में जमा करवा दिए थे। थाने से मिली पिस्टल को देखकर पीड़ित ने पहचान लिया कि यह उसकी पिस्टल नहीं है। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस मामले में पुलिस ने आरोपी सुखमिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी रूड़का रोड मुल्लापुर का रहने वाला है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि थाने में जमा करवाई गई पिस्टल किसकी है और उसका लाइसेंस बना हुआ है या नही। वही पीड़ित की पिस्टल कहां पर है। जांच अधिकारी ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि फिलहाल आरोपी फरार चल रहा है। उसके गिरफ्तार होने के बाद ही इन बातों से पर्दा उठेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *