फतेहगढ़ साहिब में स्वास्थ्य मंत्री की नाइट चेकिंग:2 सरकारी अस्पतालों का निरीक्षण, मरीजों से लिया फीडबैक, स्टाफ के फूले हाथ-पांव

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर बलबीर सिंह ने मंगलवार को देर रात फतेहगढ़ साहिब में आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने सिविल अस्पताल और कम्युनिटी हेल्थ सेंटर चनार थल कलां का दौरा किया। मंत्री के अचानक पहुंचने से अस्पताल स्टाफ में हड़कंप मच गया। सुविधाओं को लेकर की चर्चा वहीं स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर बलबीर सिंह ने सबसे पहले स्टाफ की उपस्थिति की जांच की। इसके बाद वे मरीजों से मिले। उन्होंने मरीजों से कई सवाल पूछे और अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं को लेकर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की। इनमें दवाइयों की उपलब्धता, स्टाफ का व्यवहार और इलाज की गुणवत्ता शामिल थे। मंत्री ने आश्वासन दिया कि मरीजों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री ने यह निरीक्षण बिना किसी पूर्व सूचना के किया। दौरे के दौरान उन्होंने अपने काफिले को अस्पतालों के बाहर रुकवाया और अंदर जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *