6 साल के बच्चे पर कुत्तों का हमला:10 मिनट तक नोचते रहे,शरीर में 100 से अधिक डॉग बाइट के निशान, बच्चे की हालत गंभीर

रायपुर में आवारा कुत्तों का आतंक जारी है। शहर के दलदल सिवनी के आर्मी चौक में 6 साल के बच्चे पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया, जिससे बच्चा बूरी तरह जख्मी है और उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। बच्चे ही हालत नाजुक बताई जा रही है। आवारा कुत्तों ने इस तरह बेरहमी से नोचा कि बच्चे के शरीर में 100 से अधिक जगहों पर चोट के निशान है। वही बच्चे के सिर का मांस भी उखड़ गया है। इस घटना के बाद से बच्चा और उनका परिवार सदमें है। 10 मिनट तक नोचते रहे कुत्ते जानकारी के मुताबिक, 13 फरवरी की शाम आर्मी चौक के पास बच्चे खेल रहे थे। तभी कुत्तों के झुंड ने बच्चों पर हमला कर दिया। सभी बच्चे कुत्तों के झुंड ने अचानक हमला करते देख भागने लगे। उसी दौरान घर के बाहर साइकिल चला रहा 6 साल का बच्चा वासु कश्यप सड़क में गिर गया। कुत्तों के झुंड बच्चों को नोचने लगे और वासु घसीटते हुए सड़क खाली प्लॉट में ले गए और वहां 10 मिनट तक बच्चे को हमला करते रहे उसे नोचते रहे। जिससे बच्चे के शरीर, हाथ, पैर, सिर, पीठ में नोचने के निशान है। इस दौरान बच्चा तड़पता रहा। पिता ने बचाई जान कुत्तों के आतंक को देख बच्चों ने वासु के पिता को घर जाकर बुलाया और पिता ने कुत्तों के झुंड से भीड़कर वासु को बाहर निकाला। इस दौरान बच्चा खून से बुरी तरह लतपथ था और बच्चे को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है। शिकायत के बाद भी नगर निगम की टीम मौके पर नहीं पहुंची मोहल्ले वासी ने बताया कि कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड में आवारा कुत्तों का आतंक पिछले कई समय से जारी है। घटना के बाद नगर निगम को सुचित किया गया लेकिन टीम मौके पर नहीं आई। लोगों ने कहा कि सुबह शाम के समय आने जाने वाले लोगों को कुत्ते दौड़ाते है। आंकड़े चौकाने वाले रायपुर शहर में डॉग बाइट की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। साल 2025 के 14 दिन में राजधानी में डॉग बाइट के 160 केस सामने हैं। साल 2023 के मुकाबले 2024 में 47 प्रतिशत डॉग बाइट के मामले बढ़े हैं। दरअसल, 2023 में रायपुर शहर में 1929 और 2024 में बढ़कर यह 2832 पहुंच गया है। रायपुर नगर निगम की ओर से अवारा कुत्तों के लिए शैल्टर का निर्माण किया जा रहा है, जो अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। बिना छेड़खानी के डॉग कर रहे हमला रायपुर में कुत्ते बिना छेड़खानी किए लोगों पर हमला कर रहे हैं। इससे पहले 12 जनवरी को देवेन्द्र नगर इलाके में आवारा कुत्ते ने अचानक 8 साल की बच्ची पर हमला कर दिया। डॉग ने दौड़ाकर बच्ची पर झपट्टा मारा और उसे गिराकर काटने लगा। जिसके बाद पास खड़े युवक ने बच्ची की जान बचाई थी। परिजनों ने बच्ची को अंबेडकर अस्पताल ले जाकर इंजेक्शन लगवाया था। साल 2024 में डॉग बाइट के केस कुत्ते के काटने पर हड़बड़ी न मचाएं, करें 5 उपाय साल 2023 में डॉग बाइट केस की संख्या डॉग बाइट की कुछ घटनाएं पढ़िए… नवंबर 2023 में महीने में रायपुर के रामनगर इलाके में कुत्तों ने ढाई साल की बच्ची पर हमला कर दिया था। बच्ची घर के बाहर खेल रही थी, तभी अचानक कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। बच्ची को घसीटते कुत्ते हुए ले गए और नोचने लगे। इस दौरान वहां मौजूद बाकी बच्चों के शोर मचाने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। कुत्तों को खदेड़ा, तब उसकी जान बच पाई थी। कुत्तों के काटने से बच्ची के सिर, चेहरे और शरीर पर 15 से ज्यादा जगह खरोंच आई थी। पढ़ें पूरी खबर… इस घटना के 5 ​​​​​दिन बाद ही रायपुर के कटोरा तालाब के पास एक कुत्ते ने रायपुर मेडिकल कॉलेज के पैथोलॉजी विभाग के HOD डॉक्टर अरविंद नेरल पर हमला किया था। इस दौरान डॉक्टर ने कुत्ते जबड़े से अपना पैर छुड़ाना चाहा, लेकिन दूसरे पैर पर भी कुत्ते ने काट लिया। जिससे उनके दोनों पैर से खून भी निकलने लगा था। पढ़ें पूरी खबर… 13 जुलाई 2024 को रायपुर में 2 पिटबुल डॉग ने डिलीवरी बॉय पर जानलेवा अटैक किया था। अनुपम नगर में एक डिलीवरी बॉय पार्सल छोड़ने डॉक्टर के घर आया था। इसी दौरान पिटबुल ने अपने जबड़े से युवक के हाथों को नोंच लिया। वहीं, दूसरा डॉग युवक के पैरों को काटते रहा। पिटबुल डॉग भौंकते हुए उसके पास पहुंचे और पैर-हाथ को जबड़े में फंसा लिया। युवक किसी तरह अपनी जान बचाते हुए सड़क किनारे खड़ी एक कार पर चढ़ गया। कार की हाइट अधिक होने की वजह से पिटबुल चढ़ नहीं पाया। युवक के शरीर से इतना खून बह रहा था कि कार पर भी फैल गया। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *