दतिया के पुलिस लाइन ग्राउंड में जनरल परेड का आयोजन:एएसपी ने किया परेड का निरीक्षण, कहा- परेड फिटनेस और शस्त्र कौशल को बेहतर बनाता है

दतिया के पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में मंगलवार को जनरल परेड का आयोजन किया गया। इस परेड का संचालन रक्षित निरीक्षक सौरभ तिवारी ने किया। परेड के दौरान एएसपी सुनील शिवहरे ने निरीक्षण और परेड सलामी ली। परेड के दौरान जवानों के शारीरिक फिटनेस और शस्त्र कौशल पर जोर दिया गया। एएसपी ने परेड महत्व को बताते हुए कहा कि यह जवानों में अनुशासन और एकता की भावना को सुदृढ़ करने के साथ-साथ उनकी शारीरिक फिटनेस और शस्त्र कौशल को बेहतर बनाता है। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अनुशासन बनाए रखने। फिटनेस पर ध्यान देने और स्वास्थ्य के लिए जागरूक रहने की समझाइश दी। इसके अलावा एएसपी ने पुलिस लाइन वाहन शाखा का भी निरीक्षण किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *