शाजापुर में मंगलवार को हन्नूखेड़ी के ग्रामीणों ने कलेक्टर के नाम आवेदन देकर दो तालाबों से अवैध कब्जा हटाए जाने की मांग की। ग्रामीण श्रवण कुमार ने मंगलवार दोपहर बताया कि हमारा गांव हन्नूखेड़ी तहसील अवंतिपुर बड़ोदिया में शामिल है। यहां 30 बीघा में शासकीय तालाब बना हुआ है, लेकिन 100 वर्षों से इस पर गांव के दबंगों का कब्जा है। तालाब की जमीन पर वे लोग खेती करते हैं। इस मामले में कई बार शिकायत की गई, लेकिन आज तक कार्रवाई नहीं हुई। गांववालों ने बताया कि गांव के एक छोटे तालाब पर भी कुछ लोगों का कब्जा है। इससे पेयजल संकट होता है। दोनों तालाबों का उपयोग ग्रामीण नहीं कर पा रहे।


