पुजारी ने 96 बार जनसुनवाई में किया शिकायत:कोर्ट के आदेश के बाद भी जमीन पर नहीं दिलाया जा रहा कब्जा

छतरपुर की नौगांव तहसील के ग्राम कुलवारा के धनुषधारी मंदिर के पुजारी ने जनसुनवाई में मंदिर की जमीन से अतिक्रमण हटाने की मांग की है। पुजारी ने आरोप लगाया कि जमीन पर कब्जा पाने के लिए वह पहले ही सभी संबंधित अधिकारियों के पास शिकायत दर्ज करा चुका है। कलेक्टर कार्यालय में उसने 95 बार शिकायत की है, लेकिन उसके बाद भी उसकी जमीन पर कब्जा नहीं दिया जा रहा है। जबकि उसके पास न्यायालय का आदेश भी है। आज 96वीं बार फिर कलेक्टर को शिकायती आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। कलेक्टर से 95 बार शिकायत कर चुका है जानकारी के अनुसार पुरुषोत्तम पिता सत्यदीन नायक गांव के श्री धनुषधारी मंदिर में पूजा करने का काम करता है। कुछ समय पहले गांव की नंदू राजपूत पिता नाथू बगैरा एवं सुकन पाठक ने मंदिर की जमीन पर कब्जा कर लिया था। जिसके खिलाफ पुजारी ने कोर्ट में शिकायत की थी। पुरुषोत्तम ने बताया कि मैं दो बार कोर्ट से जीत चुका हूं, लेकिन गांव के बालकिशन राजपूत, लखन राजपूत, नंदू राजपूत और सुकन पाठक ने मंदिर की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर कर लिया है। जिसके लिए मैं कलेक्टर से 95 बार शिकायत कर चुका हूं, लेकिन प्रशासनिक कोर्ट का आदेश नहीं मान रहे हैं। आज तक मुझे जमीन पर कब्जा नहीं दिलाया गया है। इस मामले में नौगांव के SDM विशा माधवानी ने बताया कि अभी मैं छुट्टी पर हूं। आने के बाद मामले की जांच-पड़ताल करुंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *