6 अमेरिकी राज्यों में बाढ़, 14 की मौत:कुछ इलाकों में तापमान माइनस 60 डिग्री पहुंचा, भीषण ठंड से जूझ रहे 9 करोड़ लोग

अमेरिका के 6 राज्य केन्टकी, जॉर्जिया, वर्जीनिया, पश्चिम वर्जीनिया, टेनेसी और इंडियाना बाढ़ से जूझ रहे हैं। सबसे ज्यादा नुकसान केन्टकी राज्य में हुआ है जहां 12 लोगों की मौत हुई है, जबकि पश्चिमी वर्जीनिया और जॉर्जिया में एक-एक मौत हुई। CBC न्यूज के मुताबिक अमेरिका के पूर्वी राज्यों में करीब 9 करोड़ लोग पोलर वोर्टेक्स की वजह से भीषण ठंड का सामना कर रहे हैं। यहां तापमान रिकॉर्ड स्तर तक गिर गया है, स्कूल बंद हो गए हैं, पाइप फट गए हैं। 14 हजार से ज्यादा घरों की बिजली ठप हो गई है और 17 हजार जगहों पर पानी की सप्लाई रुक गई। नेशनल वेदर सर्विस के मौसम विज्ञानी एंड्रयू ओरिसन ने बताया कि मध्य अमेरिका में इस समय सबसे कम तापमान है। मध्य-पश्चिम के कुछ इलाकों में तो तापमान माइनस 50 से माइनस 60 डिग्री तक पहुंच गया है। पश्चिमी वर्जीनिया के गवर्नर पैट्रिक मॉरिसी ने बताया कि लगातार बढ़ते जलस्तर की वजह से कई लोग लापता हो गए हैं। केन्टकी और उसके आसपास के इलाके में रेस्क्यू टीम ने 1000 बचाव अभियान चलाए हैं। तस्वीरों में बाढ़ की तबाही… केन्टकी में और ज्यादा बढ़ेगा जलस्तर
बीते कुछ दिनों में केन्टकी के कुछ हिस्सों में 6 इंच (15 सेमी) तक बारिश हुई, जिसकी वजह से बड़े पैमाने पर बाढ़ की समस्या उत्पन्न हो गई। बारिश के तेज बहाव की वजह से नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ा और गाड़ियां पानी में फंस गईं। नेशनल वेदर सर्विस ने केन्टकी राज्य के लिए चेतावनी जारी कर कहा कि राज्य के कई इलाकों में अगले कुछ दिनों में नदियों को जलस्तर और बढ़ेगा। इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्रों के तापमान में और ज्यादा गिरावट आएगी। केन्टकी के गवर्नर एंडी बेशियर ने लोगों से कहा- अगर कुछ दिनों तक आपके घरों में बिजली नहीं आती है तो किसी गर्म जगह पर सुरक्षित रहें। पोलर वोर्टेक्स से जूझ रहा है अमेरिका
अमेरिका में आई इस बाढ़ के पीछे पोलर वोर्टेक्स के बर्फीले तूफान को प्रमुख वजह माना जा रहा है। अमेरिका के कई राज्य पिछले दो महीने से भीषण ठंडी हवाओं से जूझ रहे हैं। इसकी बड़ी वजह पोलर वोर्टेक्स (ध्रुवीय भंवर) को माना जा रहा है। पोलर वोर्टेक्स में हवाएं काउंटर क्‍लॉकवाइज (घड़ी की उल्‍टी दिशा) बहती हैं। पोलर वोर्टेक्स भौगोलिक संरचना के कारण आमतौर पर नॉर्थ पोल के चारों ओर घूमता है, लेकिन जब यह दक्षिण की तरफ बढ़ता है तो अमेरिका, यूरोप और एशिया में भारी ठंड लाता है। पोलर वोर्टेक्स के क्या खतरे हो सकते हैं? ————————————- यह खबर भी पढ़ें… व्हाइट हाउस ने अप्रवासियों का VIDEO पोस्ट किया:जंजीर-बेड़ियों से बांधकर लोगों को प्लेन में चढ़ाया; लिखा- इसे देखना सुकूनभरा अमेरिका के राष्ट्रपति कार्यालय व्हाइट हाउस ने मंगलवार को X पर एक वीडियो पोस्ट किया है। 41 सेकेंड के इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे अवैध अप्रवासियों को जंजीरों-बेड़ियों में जकड़कर प्लेन में चढ़ाया गया। यहां पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *