2025 की फर्स्ट राष्ट्रीय लोक अदालत 8 मार्च को:ऑनलाइन वीसी में जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने दिए तारीख पेशी पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के आदेशानुसार इस साल की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत 8 मार्च 2025 को आयोजित की जाएगी । लोक अदालत को का सफल बनाने के लिए आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भीलवाडा के अध्यक्ष अजय शर्मा ने भीलवाडा जिले के सभी न्यायिक अधिकारियों के साथ ऑनलाइन वीसी बैठक कर राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए । जिला एवं सेशन न्यायाधीश शर्मा ने बैठक में भाग लेने वाले भीलवाडा जिले के समस्त न्यायिक अधिकारियों को कोर्ट में लंबित प्रकरणों को प्रायोरिटी के आधार पर निस्तारण करने एवं इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए सभी पीठासीन अधिकारियों को योजनाबद्व तरीके से प्रकरणों में प्रत्येक तारीख पेशी पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। न्यायिक अधिकारियों को राष्ट्रीय लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा राजीनामा योग्य मामलो को चिन्हित करने एवं उनमें प्री-काउसंलिंग के माध्यम से एवं अधिवक्तागण एवं पक्षकारों में राजीनामे के प्रयास के निर्देश दिए ।इससे पूर्व बैठक में प्राधिकरण के सचिव विशाल भार्गव ने राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु अब तक किये गये प्रयासों एवं तैयारियो से अध्यक्ष को अवगत कराया ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *