अबोहर में गाड़ी की टक्कर से युवक की मौत:पीड़ित भाई बोला- कार से आ रहे थे, बठिंडा में चल रहा था इलाज

अबोहर में एक गाड़ी ने कार को टक्कर मार दी, जिससे एक महीने बाद कार ड्राइवर की मौत हो गई। यह घटना सीतो रोड पर हुई थी, जिसमें गांव रत्ताखेड़ा निवासी व्यक्ति का इलाज बठिंडा के निजी अस्पताल में चल रहा था। सिटी टू की पुलिस ने मृतक के शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। जानकारी के अनुसार, रत्ताखेड़ा निवासी बख्शीश सिंह (45) 17 नवंबर को अपनी कार में शहर से वापिस अपने गांव जा रहे थे। तभी सीतो रोड़ पुल पर उसकी कार को अबेाहर के पटेल नगरी निवासी सौरव ने टक्कर मार दी, जिससे बख्शीश सिंह बुरी तरह से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से उन्हे रेफर कर दिया गया और परिजन उसे बठिंडा के एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां करीब एक महीने तक चले इलाज के बाद बख्शीश सिंह की मौत हो गई। जिसके शव को आज अबोहर लाया गया। इधर सिटी टू की पुलिस ने मृतक के बेटे अजयपाल के बयानों पर सौरव के खिलाफ पहले से दर्ज धाराओं 281, 125, 125 बी बीएनएस में बढ़ोतरी करते हुए धारा 304 की जोड़ दी है। सिटी टू के एएसआई सुखमंदर सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *