भजनलाल सरकार का दूसरा फुल बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री दीया कुमारी ने राहत की कई बड़ी घोषणाएं कीं। पत्नी के साथ जॉइंट में प्रॉपर्टी खरीदना कुछ हद तक सस्ता किया है। अब पत्नी के साथ 50 लाख तक की संयुक्त प्रॉपर्टी खरीदने पर स्टांप ड्यूटी आधा प्रतिशत कम चुकानी होगी। वहीं परिवार के सदस्यों के पक्ष में पावर ऑफ अटॉर्नी पर स्टांप ड्यूटी में छूट का दायरा बढ़ाया गया है। इसके तहत माता-पिता, भाई-बहन, बेटा-बेटी, पोता-पोती, पति-पत्नी के साथ-साथ पुत्रवधू, नाती और नातिन को भी दिया जाएगा। हालांकि आमजन को पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में कोई भी राहत नहीं मिल पाई है। लेकिन सरकार ने वैट, जीएसटी, एक्साइज के अलावा स्टांप टैक्स से जुड़े डिफाल्टरों को एमनेस्टी योजनाओं का लाभ देकर राहत देने का प्रयास किया है। पत्नी के साथ प्रॉपर्टी खरीदना सस्ता, 30 हजार से ज्यादा का फायदा
50 लाख तक की प्रॉपर्टी पत्नी के साथ मिलकर खरीदना अब सस्ता होगा। क्योंकि अब स्टांप ड्यूटी आधा फीसदी कम लगेगी। सरकारी डीएलसी निर्धारण के हिसाब से 50 लाख रुपए तक की प्रॉपर्टी खरीदने पर पहले 6 प्रतिशत स्टांप ड्यूटी (शहरी क्षेत्र) के हिसाब से 3 लाख रुपए चुकाने पड़ रहे थे। अब इसमें पति और पत्नी के कंबाइंड नाम से इसी प्रॉपर्टी को खरीदने पर आधा फीसदी स्टांप ड्यूटी के हिसाब से 25 हजार रुपए से ज्यादा का फायदा मिलेगा। पहले जहां 50 लाख की प्रॉपर्टी पर कुल स्टांप ड्यूटी 3 लाख रुपए चुकानी पड़ रही थी, वह अब घटकर 2 लाख 75 हजार रुपए रह जाएगी। साथ ही स्टांप ड्यूटी पर लगने वाली 30 प्रतिशत सरचार्ज राशि भी कम लगेगी। पहले 50 लाख की वैल्यू के हिसाब से 3 लाख रुपए की स्टांप ड्यूटी पर 30 प्रतिशत के हिसाब से 90 हजार रुपए सरचार्ज लगता था। वो अब 3 लाख की बजाय 2 लाख 75 हजार रुपए के हिसाब से काउंट होगा। सरचार्ज राशि 82 हजार 500 रुपए ही लगेगी। ऐसे में 50 लाख रुपए तक की कंबाइंड प्रॉपर्टी खरीदने पर पति-पत्नी को 7500 रुपए का अतिरिक्त फायदा सरचार्ज में भी मिल सकेगा। वहीं कुल मिलाकर फायदा 32 हजार 500 का होगा। पावर ऑफ अटॉर्नी के लिए परिजनों का बढ़ाया दायरा
बजट में परिवार के नाम पावर ऑफ अटॉर्नी करने के मामलों में अब स्टांप ड्यूटी में छूट के लाभ का दायरा बढ़ाते हुए पुत्रवधू, नातिन और नाती को भी ये लाभ देने का ऐलान किया गया है। पहले परिवार में ही पत्नी, बेटे-बेटी, पोता-पोती के नाम पर पावर ऑफ अटॉर्नी करने पर अधिकतम 2 हजार रुपए स्टांप ड्यूटी लगती थी। पुत्रवधू, नाती-नातिन इस दायरे में नहीं आते थे। खनन के लिए क्वारी लाइसेंस लेना हुआ सस्ता, फीस घटाई
बजट में सस्ता करने की घोषणा में यह भी शामिल है। अब माइनिंग उद्योग में खनन पट्टाधारकों को क्वारी लाइसेंस सस्ता किया गया है। इसकी फीस 5 हजार रुपए से कम करते हुए 3 हजार रुपए करने का ऐलान किया गया है। खनन करने के लिए जमीन के लाइसेंस को क्वारी लाइसेंस कहते हैं, यह खान विभाग जारी करता है। बिजली बिल में मिलेगा कंडीशनल फायदा
मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली बिल योजना के लाभार्थियों को अब 100 यूनिट प्रति माह की जगह 150 यूनिट तक मुफ्त बिजली की घोषणा की गई है। एक्सपर्ट की मानें तो अभी ये घोषणा कंडीशनल लग रही है। बजट घोषणा के अनुसार- पीएम सूर्य घर योजना के तहत छतों पर सोलर लगाने वाले उपभोक्ताओं को ही 150 यूनिट प्रतिमाह तक का बिजली उपभोग फ्री किया जाएगा। ऐसे में मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना से जुड़े सोलर पैनल वाले उपभोक्ताओं को यह कंडीशनल फायदा मिल पाएगा। लखपति दीदी को मिलने वाला लोन सस्ता
राजीविका मिशन के तहत 20 लाख महिलाओं को लखपति दीदी की श्रेणी में लाने के साथ ही लाभान्वित महिलाओं को मिलने वाले लोन को भी सस्ता करने की घोषणा की गई है। पहले एक लाख रुपए पर 2.5 प्रतिशत ब्याज वसूला जाता था। अब इसे घटाकर 1.5 प्रतिशत करने की घोषणा की है। इसके लिए 3 लाख महिलाओं का टारगेट रखा गया है। 5 हजार अन्नपूर्णा भंडार पर मिलेंगे सस्ते प्रोडक्ट
प्रदेश में संचालित उचित मूल्य की दुकानों पर 5 हजार अन्नपूर्णा भंडार खोलने की घोषणा की गई है। इन भंडारों पर खाद्य सुरक्षा श्रेणी में आने वाले परिवारों को सस्ते मसाले-दाल उपलब्ध करवाई जाएगी। पेट्रोल और डीजल में कोई राहत नहीं मिली
बजट में पेट्रोल और डीजल पर वैट कम होने की भी उम्मीद थी। माना जा रहा था कि भजनलाल सरकार पेट्रोल और डीजल पर लग रहे वैट की दर को कम करने को लेकर कोई महत्वपूर्ण घोषणा कर सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। …. बजट से जुड़ी यह खबरें भी पढ़ें- पत्नी के साथ खरीदी प्रॉपर्टी सस्ती होगी:1.25 लाख सरकारी और 1.5 लाख प्राइवेट नौकरी, 15 शहरों में रिंग रोड, जयपुर मेट्रो का विस्तार होगा राजस्थान की वित्त मंत्री दीया कुमारी ने भजनलाल सरकार दूसरा पूर्ण बजट पेश किया। करीब 138 मिनट के बजट भाषण में दीया कुमारी की सबसे बड़ी घोषणा युवाओं के लिए रही। सरकार अगले एक साल में सवा लाख भर्ती करेगी। प्राइवेट सेक्टर में भी डेढ़ लाख नौकरियां दिलवाई जाएंगी। पढ़ें पूरी खबर बजट भाषण में दीया कुमारी का शायराना अंदाज:कहा- सबकी फिक्र में खुद को मिटाती हूं…,डोटासरा बोले- आपसे नाराज होकर तीन मंत्री चले गए सबकी फिक्र में खुद को मैं मिटाती हूं, हर वादा अपना दिल से निभाती हूं। इन्हीं पंक्तियों के साथ राजस्थान की वित्त मंत्री दीया कुमारी ने आज (बुधवार) बजट पेश करने की शुरुआत की। इसके अलावा उन्होंने युवाओं के लिए स्वामी विवेकानंद, महिलाओं के लिए डॉ. भीमराव अंबेडकर और कृषि के लिए महात्मा गांधी की भी पंक्तियां पढ़ीं।। पढ़ें पूरी खबर


