अवैध डोडाचूरा तस्करी का आरोपी गिरफ्तार:प्रतापगढ़ पुलिस ने आरोपी को एमपी से किया गिरफ्तार, 56 किलो डोडाचूरा पकड़ा था

प्रतापगढ़ पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के एक बड़े मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। घटना 10 मई 2024 की है। जलोदा जागीर थाना पुलिस ने पाण्डुखानिया तिराहे पर नाकाबंदी के दौरान एक कार से 56 किलो अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद किया था। कार ड्राइव प्रवेश पाटीदार से यह मादक पदार्थ तीन कट्टों में भरा हुआ मिला था। मामले की जांच धोलापानी थाने को सौंपी गई। जांच के दौरान आरोपी प्रवीण पाटीदार घटना दिनांक से फरार चल रहा था। थानाधिकारी रविन्द्र पाटीदार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की। 18 फरवरी 2025 को टीम ने आरोपी को मध्य प्रदेश के चिताखेड़ा चौराहा पिपल्यामण्डी से गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक परबतसिंह और वृत्ताधिकारी छोटीसादड़ी गोपाललाल हिंडोनिया के मार्गदर्शन में की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *