यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथ में जंजीर बांधकर किया प्रदर्शन:बोले- अमेरिका ने देश के हर नागरिक का अपमान किया, केंद्र सरकार मौन

अमेरिका की ओर से भारतीयों के अपमान के विरोध में कोटा में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। यश गौतम की अगुवाई में कार्यकर्ता हाथ में लोहे की जंजीर बांधकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। इसके बाद दंडवत करते हुए अधिकारी के ऑफिस तक गए। राष्ट्रपति के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से हल्की बहस हुई। यश गौतम ने कहा- अमेरिका की ओर से लगातार भारतीयों का अपमान किया जा रहा है। हाल में प्रधानमंत्री अमेरिका यात्रा पर गए। उन्होंने वहां जाकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से इस बारे में बातचीत नहीं की और न ही कोई आपत्ति जताई। इससे पूरे देश का अपमान हुआ है। ये सामान्य घटना नहीं है। अमेरिका ने डिपोर्ट किए गए नागरिकों के हाथ में हथकड़ियां नहीं लगाई बल्कि पूरे देश के लोगों के हाथ में हथकड़ियां पहनाने का काम किया है। देश के 143 करोड़ लोगों को केंद्र सरकार से उम्मीद थी लेकिन केंद्र सरकार ने कोई आपत्ति नही जताई। बल्कि मौन धारण करके बैठी है। अगर सरकार एक्शन नहीं लेगी तो यूथ कांग्रेस सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *