नदी में युवक के डूबने की सूचना:सिविल डिफेंस और स्थानीय तैराक सुबह से तलाश ने जुटे, नहीं मिला कोई सुराग

जिले के गढ़ी थाना थाना से महज कुछ ही किमी दूर चाप नदी में बुधवार को किसी युवक के डूबने की सूचना पर अफरा तफरी मच गई। लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि युवक को नदी में डूबते या कूदते किसी ने नहीं देखा। युवक के डूबने के कयास इसी आधार पर निकाले जा रहे हैं कि नदी के किनारे एक बाइक सुबह से पड़ी है जिसे लेने अब तक कोई नहीं आया। बुधवार सुबह कोई व्यक्ति वहां से गुजर रहा था उसने पुलिस थाने में सूचना दी। थाने से जाब्ता पहुंचा और तलाश की लेकिन कोई नहीं मिला। नदी के पास मिली बाइक की शिनाख्त करने पर पता चला कि बाइक गोपीनाथ का गढ़ा निवासी मयंक राज सिंह की है। मयंक को लेकर गढ़ी थाने में गुमशुदगी भी दर्ज है। इसमें बताया गया है कि मयंक 18 फरवरी की सुबह 6 बजे से घर से पाराहेडा गांव में लाइब्रेरी जाने का कहकर निकला था, जो अब तक घर नहीं लौटा। ऐसे में मयंक को लेकर ही आशंका जताई जा रही है लेकिन नदी में डूबे युवक का अब तक पता नहीं लगने से पुष्टि नहीं हो पा रही है। इधर सिविल डिफेंस से प्रशांत आचार्य ने बताया कि सुबह से तलाश जारी है नदी में लेकिन कोई सुराग नहीं मिल रहा है। सूर्यास्त होने तक तलाशी की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *