शहडोल कलेक्टर ने अधिकारियों को दिया निर्देश:कहा- सीएम हेल्पलाइन में दर्ज कोई भी शिकायत अनअटेंडेड नहीं रहनी चाहिए

शहडोल कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने कलेक्टर कार्यालय में सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों को लेकर विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। अधिकारियों की लापरवाही पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग, लोक निर्माण विभाग, जल संसाधन और खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग समेत अन्य विभागों की लंबित शिकायतों की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को 50 दिन से लंबित शिकायतों का निराकरण करने के निर्देश दिए। लंबित मामलों का जल्द निपटारा करने का दिया आदेश कलेक्टर ने अधिकारियों को शिकायतकर्ताओं से संपर्क कर मामलों का जल्द से जल्द निपटारा करने को कहा। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन में दर्ज कोई भी शिकायत अनअटेंडेड नहीं रहनी चाहिए। साथ ही 100 दिन से अधिक समय से लंबित शिकायतों की समीक्षा कर उनका निराकरण करने के भी निर्देश दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *