बाफना स्कूल में फूड स्टार्टअप्स कार्निवल, प्रतिभागियों को स्टॉल की ओनरशिप दी

बीकानेर| बाफना स्कूल अपने 11 वीं कॉमर्स और ह्यूमैनिटी के स्टूडेंट्स में व्यावसायिक कौशल विकसित करने के लिए आने वाले दिनों में स्कूल परिसर में एक फूड स्टार्टअप्स कार्निवल का आयोजन करने जा रहा है। इसके लिए पिछले दिनों आयोजित हुए स्टाल ऑक्शन कार्यक्रम में विद्यार्थियों के ग्रुप्स ने 15 स्टॉल्स बोली लगाकर खरीदे थे। सोमवार को आयोजित हुए ऑनर सेरेमनी कार्यक्रम में टाइटल वितरित किए गए। कार्यक्रम के अतिथि दिव्यांशु अग्रवाल, सन्नी, अनिक सिंह और मानव पोपली थे। इस अवसर पर सभी अतिथियों ने आवंटित 15 स्टॉल्स के प्रतिभागी विद्यार्थियों को ओनरशिप टाइटल का वितरण किया। स्कूल के सीईओ और प्रिंसिपल डॉ पीएस वोहरा ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से आज आप सभी में व्यावसायिक कौशल को विकसित करने की शुरुआत हुई है। इससे विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ेगी तथा वे अपने अंदर अनेक प्रकार के व्यावसायिक कौशलों, उतार – चढ़ावों और लाभ – हानि को ख़ुद के अंदर समाहित कर पाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *