बीकानेर जिले में ईट राईट मिलेट मेला कल, पोस्टर का विमोचन

बीकानेर | बीकानेर जिले में ईट राईट मिलेट मेले का आयोजन 18 फरवरी को किया जाएगा। सोमवार को मेले के पोस्टर का विमोचन जिला कलेक्टर ने किया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध ने बताया कि आमजन को मिलेट्स के प्रति जागरूक करने एवं मिलेट्स जैसे ज्वार, बाजरा, रागी, कोडू आदि के सेवन से क्या-क्या स्वास्थ्य लाभ होता है इनकी जानकारी ईट राईट मिलेट मेले में उपस्थित प्रतिभागियों को प्रदान की जाएगी। मेले में मिलेट्स से बने विभिन्न व्यंजनों की व्यवस्था की जाएगी। इसी दिन सुबह 8 बजे एक वॉकेथोन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें लगभग 700 प्रतिभागी भाग लेंगे। मेले में नुक्कड नाटक, प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम, रंगोली कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *