बीकानेर| भाजपा की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत क्षेत्रीय प्रशिक्षक प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन चंडीगढ़ में आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण वर्ग में राजस्थान, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश एवं दिल्ली सहित विभिन्न प्रदेशों से आए प्रशिक्षकों ने भाग लिया। राजस्थान से कुल 14 वक्ताओं ने सहभागिता की, जिनमें बीकानेर के भाजपा नेता विजय आचार्य भी शामिल रहे। आचार्य ने बताया कि यह प्रशिक्षण वर्ग संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण, वैचारिक स्पष्टता एवं कार्यकर्ता निर्माण के उद्देश्य से आयोजित किया गया। 7 मार्च से 14 अप्रैल तक पूरे राजस्थान में मंडल स्तर पर प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जाएंगे। इन वर्गों के माध्यम से कार्यकर्ता निर्माण, संगठनात्मक समन्वय, वैचारिक अधिष्ठान तथा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।


