1.10 क्विंटल डोडा-पोस्त जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

बीकानेर | बीकानेर रेंज की टीम की सूचना पर स्कार्पिओ में तस्करी कर ले जा रहा 1.10 क्विंटल डोडा-पोस्त पकड़ा गया है। तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। राजियासर पुलिस थाने की एसएचओ कलावती के साथ मिलकर नाकाबंदी की गई। इस दौरान हाइवे से गुजर रही स्कार्पिओ गाड़ी रोककर उसकी तलाशी ली गई। गाड़ी में छिपाकर रखा 1.10 क्विंटल डोडा-पोस्त बरामद कर लिया। गाड़ी में सवार पंजाब में मानसा निवासी सेमलसिंह मजबीसिख, जसवंतसिंह मजबीसिख और लवप्रीतसिंह मजबीसिख को गिरफ्तार कर लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *