शिव मंदिर में 290 महामृत्युंजय ज्योति कलश प्रज्ज्वलित किए गए

गुरुर विकासखंड के ग्राम पलारी स्थित ऐतिहासिक ओंकारेश्वर शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व का आयोजन आज भव्य रूप से संपन्न हुआ। मंदिर के पुजारी पं. अमित सरस भारती झा ने बताया कि इस बार लगभग 290 महामृत्युंजय ज्योति कलश प्रज्वलित किए गए। रविवार की सुबह 4 बजे ब्रम्हकालीन बेला में महामृत्युंजय मनोकामना ज्योति प्रज्ज्वलित की गई और तत्पश्चात महाआरती का आयोजन हुआ। दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक जय मां सरस्वती रामधुनी मंडली की प्रस्तुति हुई, जबकि शाम 4 बजे से 6 बजे तक बच्चों द्वारा नृत्य और प्रहसन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक जय मां सरस्वती बालकृष्ण रामधुनी मंडली फागुनदाह ने प्रस्तुति दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *