बोर्ड परीक्षा: पहले दिन 69 केंद्राध्यक्षों को गोपनीय सामग्री का किया वितरण

भास्कर न्यूज | बालोद जिले के 111 केंद्रों में बोर्ड परीक्षा की शुरुआत 20 फरवरी से होगी। जिसके लिए सोमवार को जिला समन्वयक केंद्र शासकीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल से प्रश्न पत्र व गोपनीय सामग्रियों का वितरण हुआ। जिला समन्वयक केंद्र प्रभारी प्राचार्य अरूण कुमार साहू ने बताया कि प्रश्न पत्र व गोपनीय सामग्री ले जाने सोमवार को तीन ब्लॉक डौंडी, गुरूर और डौंडीलोहारा के कुल 69 केंद्राध्यक्ष व स्टाफ पहुंचे थे। मंगलवार को बालोद व गुंडरदेही दोनों ब्लॉक के 42 केंद्राध्यक्ष को प्रश्न पत्र, गोपनीय सामग्रियों का वितरण किया जाएगा। पहले दिन गोपनीय सामग्री वितरण के बाद चार बसों में पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में केंद्राध्यक्षों को रवाना किया गया। संबंधित केंद्राध्यक्ष अपने स्कूल के नजदीकी थाने में गोपनीय सामग्रियों को जमा कराए है। जब बोर्ड परीक्षा शुरु होगी, तब विषयवार उसी दिन सुबह संबंधित थानों से वितरण किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *