भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना कवर्धा ने पेराई सत्र 2025-26 में गन्ना पेराई बंद होने की प्रथम सूचना जारी कर दी है। कारखाना प्रबंधन ने अपने कार्यक्षेत्र के सभी अंशधारी और गैर-अंशधारी गन्ना किसानों को सूचना जारी की है। इसके अनुसार चालू सत्र में गन्ना खरीदी की अंतिम तिथि 19 फरवरी निर्धारित की गई है। संबंधित किसानों को गन्ना आपूर्ति पर्चियां वितरित की जा चुकी हैं। जिन किसानों को किसी कारणवश पर्ची प्राप्त नहीं हुई है, वे तत्काल कारखाना परिसर स्थित गन्ना विभाग या अपने क्षेत्र सहायक से संपर्क कर पर्ची प्राप्त कर सकते हैं। कारखाना प्रबंधन ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन किसानों ने अपना शेष गन्ना जूस, बीज अथवा गुड़ निर्माण के लिए सुरक्षित रखा है। कारखाना में बेचना नहीं करना चाहते, वे इसकी लिखित सूचना गन्ना विभाग को दें। प्रबंधन ने सभी किसानों से 19 फरवरी तक अपना शेष गन्ना कारखाना परिसर में पहुंचाने कहा है।


