शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला रानो में भटगांव निवासी राजेश कुमार जैन व धर्मपत्नी प्रतीक जैन ने विवाह की 14वीं वर्षगांठ सेवा कार्य के रूप में मनाई। उन्होंने ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए बच्चों को उपहार स्वरूप पानी की बोतलें प्रदान कीं। शिक्षिका ने बताया कि गर्मी शुरू होते ही शाला परिसर में जलस्तर नीचे चला जाता है, जिससे बच्चों को पानी की परेशानी होती है। ऐसे में बोतल वितरण से बच्चे घर से पानी लाकर समय-समय पर पी सकेंगे और स्वास्थ्य का ध्यान रख सकेंगे। दंपती ने बच्चों को प्रसाद व मिठाई भी वितरित की। शिक्षिका पूर्व में भी वैवाहिक वर्षगांठ व जन्मदिन पर जूते, मोजे, टाई, बेल्ट, आई-कार्ड, कॉपी-पेन, स्लेट, पहाड़े व स्कूल बैग बांट चुकी हैं।


