बालोद| कलेक्टर दिव्या मिश्रा ने प्रत्येक मंगलवार को साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक के बाद आयोजित होने वाले कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम के तिथि को संशोधित किया है। अब मंगलवार 17 फरवरी के बाद आगामी सप्ताह से प्रत्येक सोमवार को आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। 17 फरवरी को संयुक्त जिला कार्यालय में आयोजित होने वाला कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम पूर्ववत जारी रहेगा। इसके बाद 23 फरवरी से प्रत्येक सोमवार को कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम होगा।


