कवर्धा| ठाकुर पारा की मां काली मंदिर जाने वाली गली इन दिनों गंदगी से जूझ रही है। मंदिर तक पहुंचने वाले रास्ते की नाली कचरे से पूरी तरह जाम हो चुकी है। इससे आसपास बदबू फैली हुई है। नाली की नियमित सफाई नहीं होने से प्लास्टिक, पॉलीथिन और घरेलू कचरा जमा हो गया है। कई दिनों से जाम की स्थिति बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदार विभाग कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। – देवव्रत पटेल, कवर्धा


