कवर्धा| शहर विकास की नई इबारत लिख रहा है, करोड़ों की सड़कों और नालियों की योजनाएं जमीन पर उतर रही हैं। लेकिन इसी शहर के घोठिया रोड में अब भी कई घरों तक बिजली बांस के सहारे पहुंच रही है। सड़क किनारे गड़े बांस पर बिजली के तार खींचे गए हैं। अस्थायी व्यवस्था के तौर पर बांस के सहारे बिजली जोड़ी गई, जिसे आज तक स्थायी पोल नहीं लगाए हैं। – रवि ठाकुर, कवर्धा


