रजत एवं निशा लुंकड़ ने सार्थक के विशेष बच्चों को दिखाई बॉर्डर-2

भास्कर न्यूज | धमतरी
मानसिक दिव्यांग प्रशिक्षण केंद्र सार्थक स्कूल धमतरी के विशेष बच्चों को बार्डर-2 फिल्म दिखाया गया। राजेंद्र लुंकड़, रीता लुंकड़, रजत लुंकड़, निशा लुंकड़ ने बच्चों को सिनेमाघर ले जाकर फिल्म दिखाया। व्हीलचेयर का उपयोग करने वाले करण नामदेव, डॉली सिन्हा, श्वेता मसीह एवं मनीष मंडावी सहित अन्य विशेष बच्चों ने पहली बार सिनेमाघर में बैठकर बड़े पर्दे पर देशभक्ति से ओतप्रोत फिल्म का उत्साहपूर्वक आनंद लिया। देशप्रेम से भरे दृश्यों पर बच्चों ने तालियां बजाकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। इंटरवल के दौरान सभी बच्चों को नाश्ता एवं जूस वितरित किया गया। लुंकड़ दंपति ने कहा कि विशेष बच्चों के साथ समय बिताना उनके लिए अत्यंत सुखद और आत्मिक संतोष देने वाला अनुभव है। उन्होंने आश्वस्त किया कि बच्चों के अनुकूल कोई भी नई फिल्म आने पर वह पुनः उन्हें आमंत्रित करेंगे। सार्थक संस्था की अध्यक्ष डॉ. सरिता दोशी ने कहा कि ऐसे आयोजन विशेष बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने तथा उनके आत्मविश्वास को सुदृढ़ करने में अत्यंत सहायक सिद्ध होते हैं। इस दौरान मैथिली गोड़े, देविका दीवान, कौशिल्या यादव, काजल रजक, सुनैना गोड़े, कौशर रजा, निशा गजेंद्र, संजय साहू, सविता शेख, जमुना ध्रुव, देवेंद्र शांडिल्य, माया नामदेव, प्रेमबती साहू, बेनीराम महार, ओमेश्वरी साहू, सीमा मसीह आदि उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *