जनगणना 2027 के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण शुरू

पिंडवाड़ा | नगर के जेआर कॉलेज पिंडवाड़ा में निर्वाचन साक्षरता क्लब (ईएलसी) महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों एवं मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। वहीं विद्यार्थियों को मतदान की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता रतीराम प्रजापत (जिला स्वीप कॉर्डिनेटर अधिकारी) ने बताया कि कॉलेज को 25 जनवरी को जिला स्तर पर बेस्ट परफॉर्मिंग कॉलेज इन ईएलसी के सम्मान से नवाजा गया है। इसी उपलब्धि की श्रृंखला में इस महोत्सव का आयोजन किया गया। उन्होंने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया, ईवीएम मशीन से मतदान की पद्धति तथा अधिकाधिक लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने किया। राजकीय महाविद्यालय पिंडवाड़ा से आए सुखदेव, सुमेर दान व रोहित करण ने कहा कि प्रत्येक मत अमूल्य है और इसका उपयोग सोच-समझकर करना चाहिए। सिरोही | भारत की जनगणना 2027 के तहत जिला, चार्ज एवं अतिरिक्त चार्ज अधिकारियों का दो दिवसीय गहन प्रशिक्षण सोमवार को आत्मा सभागार में शुरू हुआ। कार्यशाला का शुभारंभ प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी एवं कलेक्टर अल्पा चौधरी तथा एडीएम डॉ. राजेश गोयल ने किया। कलेक्टर ने जिले के सभी तहसीलदारों, नगर परिषद आयुक्तों, नायब तहसीलदारों और राजस्व अधिकारियों को प्रशिक्षण गंभीरता से लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व है, जिसके आधार पर देश और राज्य की भावी योजनाओं व नीतियों का निर्माण होता है। प्रशिक्षण जनगणना निदेशालय जयपुर के मास्टर ट्रेनर एवं उप निदेशक संतोष कुमार द्वारा दिया जा रहा है। इसमें बताया गया कि जनगणना का प्रथम चरण 16 मई 2026 से 14 जून 2026 तक आयोजित होगा, जिसके तहत मकान सूचीकरण किया जाएगा। इस दौरान सीएमएमएस और एमएलबीसी मॉड्यूल का व्यवहारिक अभ्यास भी कराया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *