पार्क और श्मशान घाट में कर रहे थे नशा, 5 आरोपी पकड़े

भास्कर न्यूज |लुधियाना शहर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में कार्रवाई करते हुए चार युवकों को नशा करते हुए गिरफ्तार किया है। वहीं एक अन्य युवक को 300 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ काबू किया गया है। पहले मामले में थाना डिवीजन नंबर-2 की टीम ने चिल्ड्रन पार्क के पास से अमरपुरा निवासी संजू को पकड़ा। इसी तरह थाना साहनेवाल की पुलिस ने सूआ रोड स्थित श्मशान घाट के पास गुरमेल नगर निवासी जोगिंदर सिंह को काबू किया। थाना डाबा की टीम ने आदर्श कॉलोनी के एक खाली प्लॉट से बसंत नगर निवासी वरिंदर कुमार को नशा करते हुए पकड़ा। वहीं थाना सराभा नगर की पुलिस ने गांव बाड़ेवाल के श्मशान घाट के पास से शहीद करनैल सिंह नगर निवासी रवनीत सिंह को गिरफ्तार किया। इन चारों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। एक अन्य मामले में स्पेशल सेल की टीम ने बेदी कॉलोनी, राहों रोड निवासी धीरज को 300 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी को गांव दलेआ इलाके से काबू किया गया। पुलिस के अनुसार सभी मामलों में आगे की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *