पत्नी के रिश्तेदार से अवैध संबंधों से आहत हो पति ने की खुदकुशी

भास्कर न्यूज | अमृतसर पत्नी के अवैध संबंधों से दुखी पति ने खुदकुशी कर ली। ​थाना बी डिवीजन पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके नजदीकी रिश्तेदार के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान हरदीप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में मृतक के भाई हरमीत सिंह उर्फ गोल्डी निवासी शहीद उधम सिंह नगर ने कहा कि हरदीप की पत्नी मंजीत रानी और नजदीकी रिश्तेदार सिरसा निवासी गौरव के साथ नाजायज संबंध थे। गोल्डी के अनुसार, सुसाइड नोट में हरदीप ने अपनी मौत का जिम्मेदार पत्नी और नजदीकी रिश्तेदार गौरव को जिम्मेदार ठहराया है। सुसाइड नोट में मृतक ने कथित तौर पर दोनों के बीच अवैध संबंधों का उल्लेख किया है, जिससे आहत होकर यह कदम उठाया। एएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि शिकायत और प्रारंभिक जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *