लुधियाना| कीर्ति ग्रोवर, बहार गुप्ता और शालू वर्मा द्वारा शिवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित शिवरात्रि सत्संग समाज में आध्यात्मिक चेतना जागृत करने की एक सराहनीय पहल रही। इस सत्संग का उद्देश्य केवल धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित नहीं था, बल्कि लोगों को सच्ची भक्ति से जोड़ते हुए आधुनिक जीवन की भागदौड़ और मानसिक तनाव से मुक्ति का मार्ग दिखाना भी था। कार्यक्रम के दौरान भगवान शिव के भजनों और स्तुति से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। भक्ति, संगीत और सामूहिक प्रार्थना ने जनसमूह को आंतरिक शांति का एहसास कराया।


