जालंधर | लाजपत नगर स्थित रेड क्रॉस भवन में साडे मान साडे बुजुर्ग अभियान के तहत जिला स्तरीय सम्मान समारोह करवाया गया। इसमें हमसफर यूथ क्लब, लायलपुर खालसा कॉलेज और हंसराज महिला विद्यालय के वालंटियर्स को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। समारोह युवक सेवाएं विभाग के सहायक डायरेक्टर रवि के दिशा-निर्देशों पर हुआ। इस दौरान एचएमवी कॉलेज की एनएसएस टीम द्वारा नुक्कड़ नाटक भी पेश किया गया। यहां डॉ. गुरप्रीत कौर (एसएमओ), प्रो. सतपाल सिंह, रोहित भाटिया और पूनम भाटिया मौजूद रहीं।


