जालंधर | थापरां मोहल्ला स्थित प्राचीन मंदिर श्री बाबा यशरथ राय जी श्री बाला जी धाम में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में भोलेनाथ का विशेष शृंगार किया गया। मंदिर के मुख्य सेवादार गौरव थापर ने बताया कि भोर होते ही भोलेनाथ के भक्त जुटने लगे। आरती के बाद विशेष पूजा की गई।


